जीत के बाद बीजेपी समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस
खुटहन जौनपुर 11 मार्च खेतासराय थाना अंतर्गत खेतासराय नगर पंचायत में बीजेपी समर्थकों ने विजय जुलूस निकालकर खुशियां मनाई लोगों के साथ वर्तमान विधायक गिरीश चंद यादव के छोटे भाई दूधनाथ यादव व बीजेपी के खेता सराय के मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता व नगर पंचायत के समर्थकों के साथ पूरी बाजार में भ्रमण कर लोगों का बीजेपी के जीत के बाद आशीर्वाद प्राप्त किया लोग बुलडोजर के ऊपर बैठकर डीजे की धुन पर खूब थिरकते नजर आए वही बुलडोजर पर बैठकर लोगों ने जनता में योगी जी के द्वारा दिए गए संदेश को दर्शाया कि अगर कोई गलत जगह पर या गलत ढंग से जमीन हड़पने का काम करेगा या दंगा फसाद करेगा उसके लिए कानून व्यवस्था सबके लिए एक बराबर रहेगी और दंगाइयों पर भू माफियाओं पर इस सरकार में कानून पहले भी शख्स था और अभी रहेगा।

























































Leave a comment