हौसला बुलंद चोरों ने अलमारी तोड़कर जेवरात व नकदी किया गायब ,एक हफ्ते में हौसला बुलंद चोरों ने दो घरों में घटना को दिया अंजाम
करंजाकला जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के मुडैला गांव में मंगलवार रात चोरों ने ताला तोड़कर नगदी रुपए तथा जेवरात तो क्या गायब पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर खोजबीन की लगाई है गुहार,
जानकारी के अनुसार मुडैला गांव के निवासी विकास विश्वकर्मा रात अपने परिजनों के साथ भोजन करने के बाद सोने चले गए इसी बीच घर के पीछे बनी बाउंड्री वाल को कूदकर दबे पाव घर में घुसे और अलमारी को तोड़कर अलमारी में रखे जेवरात और नकदी रुपए को लेकर गायब हो गए, पीड़ित ने बताया कि अलमारी में कई कीमती जेवरात थे और नगदी रूपए भी थे सुबह जब सो कर उठा तो देखा की आलमारी खुली है ।पास जाकर देखा तो अलमारी में रखे पैसे और जेवरात गायब थे।
पीड़ित ने सरायख्वाजा थाने में तहरीर देकर मामले को गंभीरता से लेते हुए विधिक कार्रवाई करने की मांग की है।
इतना ही नहीं अभी बीते कुछ दिन पहले ही मुडैला गांव से सटे जपटापुर गांव में भी हौसला बुलंद चोरों ने धावा बोल दिया था वहां से भी लाखों का सामान पार कर दिए थे। लेकिन लगातार हो रहे चोरी को लेकर पुलिस प्रशासन सुस्त है अभी तक ना तो पुलिस प्रशासन को कोई सफलता प्राप्त हुई और ना ही चोरों पर लगाम लगाई जा सकी है।

























































Leave a comment