Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पोखरी पर लगातार हो रहा है अवैध कब्जा


मोहम्मदाबाद गोहना मऊ : स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला गोलवार टोला में स्थित एक प्राचीन पोखरी पर अवैध कब्जों की इस समय बाढ़ सी आ गई है प्रशासन की रोक के बावजूद अतिक्रमणकर्ता बाज नहीं आ रहे हैं और माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है मोहल्ला गोलवार टोला में बुलबुल गड़ही के नाम से प्रसिद्ध पोखरी पर विगत कुछ दिनों से लगातार अवैध कब्जा हो रहा है विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद तो अवैध कब्जों की बाढ़ सी आ गई है। हद तो तब हो गई जब मतदान की पूर्व संध्या एवं मतदान समाप्त होने के बाद रात में खैराबाद निवासी एक व्यक्ति द्वारा बकायदा व्यापक लाइट का प्रबंध कर पोखरी पर कब्जा किया जाता रहा। कई घंटे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम बंद कराया। इसके पूर्व भी पुलिस एवं नगर पंचायत कर्मियों द्वारा कई बार मौके पर जाकर अवैध निर्माण को रुकवाया गया परंतु इसके बावजूद अतिक्रमणकर्ता बाज नहीं आ रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए मोहल्ला सैयदवाड़ा निवासी सैयद जाफर अब्बास आबिदी ने बताया कि उक्त पोखरी पर हो रहे अवैध कब्जों की शिकायतें मैंने कई बार उपजिलाधिकारी नगर पंचायत कार्यालय एवं पुलिस से की है। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत द्वारा कई बार नोटिस देकर एवं मौके पर कर्मचारियों एवं पुलिस को भेजकर अवैध कार्य को रुकवाया गया। इसके बावजूद अतिक्रमणकर्ता बाज नहीं आए और हद तो तब हो गई जब मतदान की पूर्व संध्या एवं मतदान समाप्त होने के बाद रात में लाइट जलाकर खैराबाद निवासी एक व्यक्ति द्वारा इस पोखरी के दक्षिण हिस्से पर कई घंटे तक अवैध निर्माण कराया गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को रुकवाया।उन्होंने बताया कि बुधवार को भी उक्त पोखरी पर अवैध कब्जा किया जा रहा है ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh