चेकिंग के दौरान चोरी की बोलेरो के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद पवई ब्रह्मदीन पाण्डेय मय हमराह द्वारा मिल्कीपुर चौराहे पर संदिग्ध वाहन की चेकिंग कर रहे थे कि मित्तुपुर की ओर से एक सफेद बोलेरो काफी तेजगति से आती दिखाई दी जिसे रोकने का इशारा किया गया तो बोलेरो चालक बोलेरो को सुलेमापुर चकिया जाने वाली रोड की ओर तेजी से मोड़ कर भागने लगा कि पुलिस वालो द्वारा पीछा किया गया मुत्कल्लीपुर पहुचते ही बोलेरो अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे बिजली की पोल से टकराकर रुक गयी कि दो व्यक्ति बोलेरो से उतरकर भागने लगे जिन्हे पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया । पकडे गये दोनो व्यक्तियो ने अपना नाम क्रमशः 1- संगम S/O हरिलाल R/O कान्दीपुर थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकनगर व 2- नरेन्द्र देव S/O त्रिशुलधारी R/O कान्दीपुर PS मालीपुर जनपद अम्बेडकनगर बताया । उपरोक्त व्यक्तियो से भागने के सम्बन्ध मे कड़ाई से पुछताछ किया गया तो बताये कि यह बोलेरो चोरी की है जिसे हम दोनो ने दिनांक -16.02.22 को रात मे शाहगंज बाजार जनपद जौनपुर मे स्थित गंगा मोटर पार्टस दुकान के सामने से चुराया था, आप लोगों द्वारा चौरेह पर चेकिंग की जा रही थी, इसलिए भाग रहे थे । एसओं पवई द्वारा वाहन पर लगे नं0 प्लेट को चेक करने पर फर्जी पाया गया जिसे अभियुक्तों द्वारा नम्बर प्लेट बदलकर लगाया गया था ताकि पकडे न जा सके । पकड़े गये व्यक्तियो का यह कृत धारा 411/419/420/467/468 IPC का दण्डनीय अपराध है । गिरफ्तार अभियुक्तो को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग –
1- मु0अ0सं0 67/22 धारा 411/419/420/467/468 IPC थाना पवई जनपद आजमगढ ।
आपराधिक इतिहास –
संगम पुत्र हरिलाल का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 67/22 धारा 411/419/420/467/468 IPC थाना पवई जनपद आजमगढ
2. मु0अ0सं0 52/16 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर
3. मु0अ0सं0 171/16 धारा 223/224 थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. संगम S/O हरिलाल R/O कान्दीपुर थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर
2. नरेन्द्र देव S/O त्रिशुलधारी R/O कान्दीपुर थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकनगर
बरामदगी – 01 अदद महिन्द्रा बोलेरो चोरी की

























































Leave a comment