Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जेसीआई चेतना ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जेसीआई जौनपुर चेतना की अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर स्थित एक होटल में महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रही महिलाओं को सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कोरोना महामारी के दौरान कोरोना वॉरियर की भूमिका निभा रही डॉ. अंजू कन्नौजिया व उनका स्टॉफ कुलवंत कौर और मोनी प्रजापति को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही प्राथमिक विद्यालय रन्नो की अध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव, व्यापार के क्षेत्र में निरंतर तरक्की कर रहीं चेतना साहू, विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर-हर वर्ष अपना योगदान दे रही राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला समन्वयक डॉ. चन्द्रकला सिंह, समाजसेविका के रूप में समाज कल्याण का कार्य कर रही उर्वशी सिंह, भौगोलिक किताबों की एक उम्दा लेखिका व मेहरावां डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. मुक्ता राजे, योग के क्षेत्र को निरंतर बढ़ावा दे रही योग गुरु रजनी साहू को समाज में एक नई पहल लाने के लिए व अन्य महिलाओं के लिए एक मिसाल स्थापित करने के लिए सम्मानित किया गया व उनके जीवन में आने वाले संघर्षों पर चर्चा की गई।
दिन की शुरुआत महिलाओं के लिए विशेष योग प्रक्षिक्षण का आयोजन करके की गई। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। योग गुरु ने कहा कि ये एक नई पहल है महिलाओं को उनके स्वस्थ के प्रति और जागरूक करने की। उक्त कार्यक्रमों में संस्थाध्यक्ष जेसी अभिलाषा ने कहा कि" महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है और अभी बहुत सी बुलंदियां हासिल करना बाकी है। अभी तो तौली है हमने मुट्ठी भर जमीन अभी तौलना पूरा आसमां बाकी है।
कार्यक्रम में संस्था संस्थापक मेघना रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता व कल्पना केसरवानी, रीता कश्यप, संस्था सचिव ममता गुप्ता, कोषाध्यक्ष संगीता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जेजे प्रेसिडेंट जयंती श्रीवास्तव व कार्यक्रम संयोजक शालिनी सिंह ने संयुक्त रूप से कुशलता पूर्वक किया। कार्यक्रम की संयोजक शालिनी सिंह व रजनी साहू रहीं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh