अंतिम चरण के चुनाव को देखते हुए जनपद आजमगढ़ में कल इन रास्तों पर गाड़ी का चलाना हुआ बन्द ,रूट डायवर्ट
आजमगढ़ जनपद में दिनांक 07.03.2022 को विधान सभा निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत पोलिंग पार्टियाँ मतदान सम्पन्न कराने के पश्चात जनपद के वाराणसी जौनपुर मार्ग, आजमगढ़ वाराणसी मार्ग , आजमगढ़ फैजाबाद मार्ग, आजमगढ़ –गोरखपुर मार्ग , आजमगढ़- मऊ मार्ग , आजमगढ़- गाजीपुर मार्ग, से होते हुए उक्त मार्गो से वापस आकर स्ट्रांग रूम एफ0सी0आई0 चकवल व स्ट्रांग रूम एफ0सी0आई बेलईसा मे मतपेटिका जमा किया जाना है । उपरोक्त के दृष्टिगत दिनांक 7 मार्च 2022 को उपरोक्त सभी मार्ग काफी ब्यस्त रहेगे तथा निम्न रूट डायर्वजन रहेगा ।
दिनांक 07.03.2022 को विधान सभा निर्वाचन के दृष्टिगत रूट डायर्वजन का विवरण
1- वाराणसी की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन (ट्रक,डी0सी0एम0, ट्रेलर) को खरिहानी चौराहा से चिरैयाकोट रोड व देवगॉव रोड पर डायवर्जन किया जायेगा।
2- आजमगढ़ से आने वाले भारी वाहन (ट्रक,डी0सी0एम0, ट्रेलर) को जहानागंज, से चिरैयाकोट रोड पर डायवर्जन किया जायेगा।
3- चक्रपानपुर चौराहा से डीहा तिराहा की तरफ सभी प्रकार के हल्का/भारी वाहनो का एकल दिशा मार्ग प्रणाली लागू किया जायेगा।
4- डीहा तिराहा से एफ0सी0आई0 गोदाम चकवल से सेवटा मोढ़ तक सभी प्रकार के हल्का/भारी वाहनो का एकल दिशा मार्ग प्रणाली लागू किया जायेगा।
5- एफ0सी0आई0 गोदाम चकवल पर मतपेटिका उतारने के बाद वाहन डीहा पकड़ी तिराहा से होते हुए चक्रपानपुर से अकबेलपुर तिराहा से जहानागंज ब्लाक होते हुए अपने गन्तब्य को जायेगी।
दिनांक 07.03.2022 को विधान सभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत रूट डायवर्जन का विवरण
(समय 16.00 बजे से समाप्ति)
1- वाराणसी, की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन (ट्रक,डी0सी0एम0, ट्रेलर) को गम्भीरपुर थाना के पास रोड पर एक साईड में रोक दिया जायेगा।
2- जौनपुर, की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन (ट्रक,डी0सी0एम0, ट्रेलर) को गम्भीरपुर पुलिस चौकी के पास रोड पर एक साईड में रोक दिया जायेगा।
3- शाहगंज, फूलपुर रोड से आने वाले सभी भारी वाहन को फरिहा चौराहा से निजामाबाद, तहबरपुर, भॅवरनाथ चौराहा, हाफिजपुर चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेगी।
4- अतरौलिया, कप्तानगंज रोड के तरफ से आने वाले सभी भारी वाहनो को भॅवरनाथ चौराहा से हाफिजपुर चौराहा, बैठौली तिराहा से सठियॉव, जहानागंज होते हुए अपने गन्तव्य को जायेगी।
5- गोरखपुर रोड से आने वाले सभी भारी वाहनो को जीयनपुर से मुबारकपुर, सठियॉव चौराहा से जहानागंज होते हुए अपने गन्तव्य को जायेगी।
6- मऊ रोड से आने वाले सभी भारी वाहनो को सठियॉव से जहानागंज होते हुए अपने गन्तब्य को जायेगी।
7- गाजीपुर रोड से आने वाले सभी भारी वाहनो को जहानागंज से सठियॉव होते हुए बैठौली तिराहा होते हुए हाफिजपुर चौराहा होकर अपने गन्तब्य को जायेगी।

























































Leave a comment