कहीं बाइक रैली तो कहीं पैदल चलकर लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक
सारे काम छोड़ दो पहले चलो वोट दो नारे के साथ चलाया गया जागरुकता अभियान
करंजाकला जौनपुर। 7 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां आज बड़ी-बड़ी दिग्गज पार्टियां जनसभा को संबोधित कर रही तो वहीं कई समितियों द्वारा अभियान चलाकर सत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया इसी क्रम में पन्नालाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जन कल्याण समिति के संस्थापक तथा समिति के कार्यकर्ताओं ने मिलकर कई गांव में पहुंच कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया,
शनिवार सुबह सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा काफरपूर से मतदाता जागरूकता रैली प्रारंभ हुई यह रैली पतहना, मिर्चा गांव से होते हुए जफराबाद विधानसभा के दुधौरा,आरा, गांव तक चलाई गई इस दौरान समिति के तमाम कार्यकर्ताओं ने जाकर लोगों को अपने अधिकार तथा शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया,
इसीक्रम में मल्हनी बाजार में समिति के कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर पहुंचकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते हुए लोगों को मतदाता जागरूकता पत्र बांटे, इस दौरान समिति के संस्थापक शिवा कुमार वर्मा ने लोगों को 7 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने और शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए उत्साहित करते हुए कहा कि अंगुली पर लगी स्याही सिर्फ निशान नहीं आप की शान है देश की पहचान है लोकतंत्र की जान है और आपके अधिकार का सम्मान है इसलिए हम सब मिलकर लोकतंत्र का सम्मान करेंगे तथा निर्भय होकर मतदान करेंगे।इस अभियान मे पंकज यादव, अभिषेक, विकास यादव, अंकित सोनकर, कल्लू यादव,विजय यादव समेत समिति के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

























































Leave a comment