महिलाओं को लगी चुनाव और मतदान वाली मेहंदी
आजमगढ़ 05 मार्च-- जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के अनुरोध पर जनपद के समस्त निजी, माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के छात्राओं एवं अध्यापकों तथा स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा गांव-गांव जाकर महिला मतदाताओं एवं आमजन को मतदान एवं मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में मतदाता जागरूकता हेतु आज सेन्ट जेवियर्स स्कूल लालगंज के छात्र/छात्राओं द्वारा वि0स0 लालगंज के अन्तर्गत चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत राजकीय बालिका इंटर कालेज कटघर लालगंज में निर्वाचन की मेंहदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया तथा बालिकाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर जागरूक किया गया। प्रा0वि0 गौरी नरायनपुर गोपालपुर बूथ संख्या 256, 257 के छात्र-छात्राओं ने अध्यापिकाओं के साथ मिलकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी तथा अध्यापिकाओं द्वारा महिलाओं को मतदान करने हेतु जागरूक करते हुए उनके हाथों में मेंहदी लगायी गयी।
इसी के साथ ही जनपद के अन्य विद्यालयों के छात्रों एवं अध्यापकों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान एवं चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं को मेंहदी लगायी गयी तथा मतदान करने हेतु मतदाताओं में निमंत्रण बांटे गये।
-----जि0सू0का0-आजमगढ़-05.03.2022-------

























































Leave a comment