पहले मतदान....फिर जलपान, मतदान....आपका अभिमान
आजमगढ़ 05 मार्च-- चाइल्ड केयर क्लिनिक सिधारी पर शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.डी. सिंह ने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी आजमगढ़ की अपील को संज्ञान में लेते हुए यह निर्णय लिया गया कि जो मरीज 07 मार्च को मतदान करेगा, उसे मतदान का निशान दिखाने पर 08 मार्च और 09 मार्च को निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। डॉ. सिंह पिछले एक महीने से अपने यहाँ आने वाले हर मरीज को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अपने हर पर्चे पर पहले मतदान.. फिर जलपान की मुहर लगाकर देते हैं। डॉ. डी.डी. सिंह ने अपनी क्लिनिक पर दो दिन निःशुल्क परामर्श का बैनर कई दिन पहले से ही लगा रखा है, जिससे आने जाने वालों में मतदान करने के प्रति जागरूकता आएगी। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में बेहतर मतदान करने के लिए उन्होंने आजमगढ़ जिला प्रशासन के मतदाता जागरूकता अभियान में कदम से कदम मिलाकर चलने का निर्णय किया। इसी परिप्रेक्ष्य में 08 और 09 मार्च को निःशुल्क परामर्श की घोषणा किया है।
पहले मतदान....फिर जलपान,
मतदान....आपका अभिमान।
-----जि0सू0का0-आजमगढ़-05.03.2022-------

























































Leave a comment