Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विधान सभा सामान्य निर्वाचन मतगणना कार्मिकों के प्रथम प्रशिक्षण में कुल 66 कार्मिक अनुपस्थित ,अधिकारी ने दिया चेतावनी


आजमगढ़ 04 मार्च-- आज भारतीय खाद्य निगम, चकवल में दिए गए विधान सभा सामान्य निर्वाचन मतगणना कार्मिकों के प्रथम प्रशिक्षण में कुल 66 कार्मिक अनुपस्थित रहें, जिसमे मतगणना पर्यवेक्षक 14, मतगणना सहायक 29, माइक्रो आब्जर्वर 03, चतुर्थ श्रेणी 20 अनुपस्थित रहें|
मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी मतदान एवं मतगणना कार्मिक आनंद कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित उपरोक्त कर्मचारी दिनांक 05 मार्च 2022 को प्रातः 10:00 बजे से एनआईसी में आयोजित प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में आपके विरूद्ध लोक प्रत्निधित्व की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपकी स्वयं की होगी|

-----जि0सू0का0-आजमगढ़-04.03.2022-------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh