Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विधान सभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जनपद मे बूथ रिकार्डिंग

आजमगढ़ 04 मार्च-- जिलाधिकारी श्री अमृत त्रिपाठी ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जनपद मे कुल 4292 मतदान बूथ हैं। उन्होने बताया कि 4292 बूथों के सापेक्ष 2725 बूथों की वेबकास्टिंग करायी जायेगी। उन्होने बताया कि गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र में 254, वि0स0 क्षेत्र अतरौलिया में 272, वि0स0 क्षेत्र सगड़ी में 249, वि0स0 मुबारकपुर क्षेत्र में 248, वि0स0 क्षेत्र आजमगढ़ में 273, वि0स0 क्षेत्र निजामाबाद में 231, वि0स0 क्षेत्र फूलपुर पवई में 277, वि0स0 क्षेत्र दीदारगंज में 260, वि0स0 क्षेत्र लालगंज में 280 तथा वि0स0 क्षेत्र मेंहनगर में 281 बूथों की वेबकास्टिंग करायी जायेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र के 122, वि0स0 क्षेत्र अतरौलिया के 156, वि0स0 क्षेत्र सगड़ी के 103, वि0स0 मुबारकपुर क्षेत्र के 121, वि0स0 क्षेत्र आजमगढ़ के 127, वि0स0 क्षेत्र निजामाबाद के 117, वि0स0 क्षेत्र फूलपुर पवई के 190, वि0स0 क्षेत्र दीदारगंज के 109, वि0स0 क्षेत्र लालगंज के 158 तथा वि0स0 क्षेत्र मेंहनगर के 160 बूथों की रिकार्डिंग वीडियो कैमरा द्वारा करायी जा रही है।

-----जि0सू0का0-आजमगढ़-04.03.2022-------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh