गाँव गाँव जा कर छात्रों ने मतदाता को किया जागरूक,मेहंदी कार्यक्रम
आजमगढ़ 04 मार्च-- जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के अनुरोध पर जनपद के समस्त निजी, माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के छात्राओं एवं अध्यापकों तथा स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा गांव-गांव जाकर महिला मतदाताओं एवं आमजन को मतदान एवं मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में मतदाता जागरूकता हेतु आज रफी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल माहुल आजमगढ़ द्वारा वि0स0 फूलपुर पवई के अन्तर्गत प्रा0पा0 पुरमया न0पं0 माहुल बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के अन्तर्गत 22 महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान करने हेतु जागरूक किया गया, साथ ही मतदान हेतु 40 मतदाताओं को निमंत्रण पत्र बांटे गये। आरजेएस पब्लिक स्कूल रासेपुर द्वारा वि0स0 मेंहनगर के अन्तर्गत उमरी गनेशपुर में चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के अन्तर्गत 35 महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान करने हेतु जागरूक किया गया, साथ ही मतदान हेतु 200 मतदाताओं को निमंत्रण पत्र बांटे गये।
इसी के साथ ही जनपद के अन्य विद्यालयों के छात्रों एवं अध्यापकों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान एवं चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं को मेंहदी लगायी गयी तथा मतदान करने हेतु मतदाताओं में निमंत्रण बांटे गये।
-----जि0सू0का0-आजमगढ़-04.03.2022-------

























































Leave a comment