मानव श्रृंखला बनाकर 7 मार्च को मतदान के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान
जौनपुर : आज मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को मतदान का महत्व बताने के लिए शहर के जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग से कुत्तुपुर तिराहा तक लगभग 06 किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को 07 मार्च को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
लाइन बाजार तिराहा के पास से श्रृंखलाबद्ध खड़े होकर औपचारिक शुरुआत की गयी। मानव श्रृंखला जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग से लाइन बाजार, हुसैनाबाद, टी0डी0 कालेज रोड, रोडवेज तिराहा, जेसीज चौराहा, ओलंदगंज, शाहीपुल, चहारसू, कोतवाली चौराहा, नवाब युसुफ रोड, ऊर्दू बाजार, सुख्खीपुर, शकरमंडी होते हुए कुत्तुपुर तिराहा तक बनाई गई। मानव श्रृंखला में तारा कान्वेंट इ०का०, आर०एन० टैगोर इ०का०, अशोक इ०का०, मोहम्मद हसन इ०का०, मोहम्मद हसन डिग्री कालेज, साजिदा गर्ल्स इ०का० , रजा डी०एम० शीया इ०का० व डिग्री का०, राजा श्री कृष्ण इ०का० व डिग्री कालेज, नगर पालिका इ०का०, राज कान्वेंट इ०का०, बीआरपी इ०का०, नेहरू बालोद्यान, टी०डी० महिला महाविद्यालय, टी०डी० इ०का०, जनक कुमारी इ०का०, गुलाबी देवी बालिका इ०का०, अवध पैरामेडिकल कालेज के छात्रछात्राएं एवं विकास खण्ड शाहगंज, करंजाकला, धर्मापुर, बक्शा, सिकरारा, मड़ियाहूं, सिरकोनी, जलालपुर, मुफ्तीगंज, केराकत व मछलीशहर के परिषदीय विद्यालयों के महिला पुरुष शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, आशा, एएनएम, एनआरएलएम समूह की दीदीया, लायन्स क्लब जौनपुर मेन व लायन्स क्लब क्षितिज के सदस्य आदि ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर जनपद के सभी मतदाताओं से अपील किया गया कि अपने मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक रहे तथा 7 मार्च को अपना वोट जरुर करें। युवाओं को स्वयं मतदान करने के साथ ही साथ अन्य लोगों को भी मतदान करने हेतु प्रोत्साहित करने का आह्वान किया गया।

























































Leave a comment