विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उड़नदस्ता व पुलिस अपनी ड्यूटी के प्रति काफी....
आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्रशासन काफी सक्रिय दिख रहा है, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उड़नदस्ता व पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। प्रत्येक विधानसभा में उड़नदस्ता टीम लगाई गई है। जो अन्य जिलों से आने वाले वाहनों की जांच कर रही है। जानकारी के तौर पर बता दे कि विधानसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू की गई है। साथ ही इस दौरान बिना प्रमाणपत्र के 50 हजार रुपये से अधिक ले जाने वालों के रुपये जब्त किए जा रहे हैं। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चाहे पवई थाना हो या अंबारी पुलिस चौकी हो या दीदारगंज थाना हो चारों तरफ प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैदी से डटा है अब एक मात्र अंतिम चरण का चुनाव 7 मार्च को है अम्बारी पुलिस चौकी के प्रभारी बीरेन्द्र सिंह ने बताया कि, आचार संहिता का उलंघन करने वाला चाहे कोई भी हो उसे बक्शा नही जाएगा हम जनता से भी अपील कर रहे हैं आप मतदान करने के लिए स्वतंत्र हैं आप अपना मतदान शांतिपूर्ण ढंग से करें और साथ मे आचार संहिता का पालन करें ।।

























































Leave a comment