जिलाधिकारी आजमगढ़ ने चकवाल आईएफसीआई गोदाम का किया निरीक्षण
आजमगढ़ 02 मार्च-- जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने मतगणना स्थल एफसीआई गोदाम चकवल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मतगणना कक्ष के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि मतगणना टेबल को निर्धारित स्थान पर ही लगायें। उन्होने कहा कि पूरे कक्ष में कहॉ किस क्षेत्र के बूथ की गिनती होगी, उसके अनुसार बैठने के लिए बूथवार टेबल लगाकर ही मतगणना करायी जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना से पहले से सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाय। जिलाधिकारी ने बैरिकेटिंग का भी निरीक्षण किया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने अन्य सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चन्द श्रीवास्तव, आरओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
-----जि0सू0का0-आजमगढ़-02.03.2022-------

























































Leave a comment