व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के जनपदीय नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय की समीक्षा बैठक : मऊ
मऊ, 2 मार्च,2022 विशेष व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के जनपदीय नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय की समीक्षा बैठक की ,विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष व्यय प्रेक्षक बी0आर0 बल कृष्णन की अध्यक्षता में व्यय प्रेक्षक विशाल दशरथ जारोंडे तथा जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुशील घुले एवं निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के जनपदीय नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। मा0 विशेष व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्देश दिए गए कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सुचितापूर्ण, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद के सभी नोडल अधिकारी अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद में संवेदनशील बूथों पर विशेष ध्यान दें, उन्होंने यह भी कहा कि अवैध शराब, अवैध असलहा एवं अवैध नगदी को जप्त करते हुए विशेष कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में एफएसटी, एसएसटी एवं पुलिस टीम लगातार 24 घंटे सक्रियता से चेकिंग अभियान चलाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में चार विधानसभा क्षेत्र है, जिसमे वर्तमान समय में 36 एफएसटी एवं 36 एसएसटी की कुल 72 टीमें सक्रिय है, साथ ही बीएसटी एवं वीवीटी, जिनकी संख्या क्रमशः16 एवं 8 है, लगातार सक्रियता से कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक एफएसटी एवं एसएसटी के द्वारा कुल 1480500 रुपये जफ्त किए गए हैं। वीएसटी द्वारा जनपद में हो रहे रैलियों को लगातार कवर किया जा रहा है एवं उपलब्ध सीडी का वीडियो अवलोकन टीम द्वारा सक्रियता से निरीक्षण से किया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि 8 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के उपरांत से अबतक आबकारी जांच टीमों द्वारा 1103 बार छापेमारी की गई है। इस दौरान 182 लोगों पर केस दर्ज कराए गए जिसमे से 85 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। वर्तमान समय में 14436 लीटर शराब सीज किया गया है एवं नियमित रूप से छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही नोडल अधिकारी एमसीएमसी नगर मजिस्ट्रेट द्वारा सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया पर पेड न्यूज के संबंध में विशेष व्यय प्रेक्षक महोदय को जानकारी दी गई। विशेष व्यय प्रेक्षक द्वारा लीड बैंक मैनेजर से बैंकों में बड़ी रकम की लेनदेन एवं उसके राजनीतिक पार्टियों से संबंध के बारे में जानकारी ली गयी। मा0 विशेष व्यय प्रेक्षक ने रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डों पर भी एफएसटी को सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी भानु प्रताप सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार कुशवाहा, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर हर्षिता तिवारी सहित अन्य जनपदिय नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

























































Leave a comment