कोपलगंज में मुख्यमंत्री का सपा पर तंज
मऊ
जनपद के कोपागंज यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हेलीकॉप्टर द्वारा कोपागंज के बापू इण्टर कालेज के खेल मैदान में दोपहर 12.35 मिनट पर हुआ. घोसी विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रत्याशी विजय राजभर के पक्ष में वोट देने के लिए लोगों का आह्वान किया.मैदान पूरी तरह से खचाखच भरा हुआ था. लोग राष्ट्रीय मार्ग पर भी मुख्यमंत्री का भाषण सुनने के लिए हजारों की संख्या में खड़े थे. जिससे कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग जाम हो गया.
अपने 35 मिनट के भाषण में मुख्य मंत्री जी ने अपने 5 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई. तथा सपा व बसपा पर जमकर निशाना साधा.कहा कि 2017 के पहले बिजली का अता पता नहीं था. आज पर्याप्त बिजली मिल रही है. दगाबाज, दंगाबाज व धमकी बाजों की गर्मी 10 मार्च के बाद शांत हो जायेगी. सपा बसपा के लोग अभी से विदेश भागने के अपनी टिकट बुक करा रहे हैं. कन्या सुमंगल योजना के तहत मिलने वाली राशि 15 हज़ार से बढाकर 25 हजार कर दी गई है. भविष्य में कालेज में पढ़ने वाली लड़कियों को स्कूटी दी जायेगी. होली दीपावली में 60 वर्ष से अधिक उम्र की औरतों को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी.
कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबों को डबल राशन दे रही है जबकि सपा शासन में राशन सपा के लोगों के घर चला जाता था. गरीब बेटियों की शादी के लिए पहले 25 हजार फिर 51 हजार की राशि दी जाती है. 10 मार्च के बाद यह राशि

जनपद मऊ की सुशासन प्रिय जनता ने दगाबाजों, दंगाबाजों और धमकीबाजों को कठोर सबक सिखाने का निर्णय लिया है।

यहां उमड़ा प्रचंड जन सैलाब भाजपा की विराट विजय का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

यहां हर बूथ पर माफियावादी, घोर परिवारवादी बुरी तरह हारेंगे। pic.twitter.com/LjOF8qCzqt
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 2, 2022

1 लाख की जायेगी. कहा कि लाखों लोगों को सरकारी नौकरी दी गई तथा लाखों को स्वरोजगार के लिए लगाया गया. भविष्य में भी 10 मार्च के बाद बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सरकार पूरी तरह कृतसंकल्प है.
कहा कि सपा के लोगों ने कब्रिस्तान की बाउंड्री बनवाकर विकास किया है. हमने जो भी योजनाए चलाई है वह हर धर्म व जाति के लिए है. हमारा एक ही लक्ष्य है सबका साथ सबका विकास. कोरोना काल में भाजपा सरकार ने फ्री वेक्शीनेशन कराया तथा बेहतर प्रबंधन से इस बीमारी को कंट्रोल किया. सपा की सरकार होती तो वेक्शीनेशन का पैसा सपा के लोग खा जाते तथा हालत बद से बदतर हो जाती.
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कमल का फूल आप लोगो को खिलाना है. छठे चरण के चुनाव के बाद प्रदेश में भाजपा की 275 सीटें तथा 7 वें चरण के बाद हमारी 330 सीटें होंगी. प्रदेश में विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था को सही तरीके से भाजपा ही लायेगी, यह बात सभी जानते हैं.
रैली में विधायक प्रत्याशी विजय राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, अखिलेश तिवारी सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे. मुख्यमंत्री का भाषण 1.10 बजे तक समाप्त हुआ.

Leave a comment