देखिए फ़र्जी डॉक्टर का हाल ,खुद को बताया विशेषज्ञ, AऔरB फ़ॉर apple, ball,boy की स्पेलिंग्स नही आती... जौनपुर
देखिए फ़र्जी डॉक्टर का हाल ,खुद को बताया विशेषज्ञ, AऔरB फ़ॉर apple, ball,boy की स्पेलिंग्स नही आती...
जौनपुर : जिले में फैल रहा फर्जी डिग्री धारक बंगाली डाक्टरों का जाल बतादेंकि जनपद जौनपुर में गैर मान्यता प्राप्त व फर्जी BAMS डिग्री धारक डाक्टर आयुर्वेद एवं एलोपैथ चिकित्सालय का संचालन कर रहे हैं, जिसमें जनता से चिकित्सा के नाम पर अवैध ढंग से धन उगाही की जा रही है, तथा गलत दवाइयां एवं परामर्श देकर जनता से इलाज के नाम पर उनके साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन डॉक्टरों के पास न तो किसी भी प्रकार
देखिए फ़र्जी डॉक्टर का हाल ,खुद को बताया विशेषज्ञ, AऔरB फ़ॉर apple, boy की स्पेलिंग्स नही आती... pic.twitter.com/pwRr87VKMG
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) March 2, 2022
की मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है और न ही आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग जौनपुर में उनका रजिस्ट्रेशन है। अगर उनके पास डिग्री है भी तो उन्हें यह तक नहीं पता कि वह डिग्री कितने वर्षों में पूर्ण की जाती है। जानकारी के अनुसार डिग्री भी फर्जी तरीके से ली गई है तथा फर्जी BAMS डिग्री के नाम पर अंग्रेजी दवाओं का भंडार रखा गया है। कुछ डॉक्टर ऐसे भी है जिनको "APPLE", "BALL"BOY, "HEART", "SCIENCE" एवं "DOCTOR" तक की स्पेलिंग नहीं पता है, और वो अपने आप को पुरुष गुप्त रोग तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ बताते है। उन डाक्टरों को विज्ञान के सामान्य सवालों के जवाब तक नही पता। उन लोगों में एक महिला भी है जोकि अभी हाल ही में कोरोना काल में उत्तर प्रदेश सरकार के मेहरबानी से इंटरमीडिएट पास किया है एवं वह देवी क्लिक के डाक्टर की पत्नी भी है, तथा वह महिला अपने आप को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बताती है, यह स्त्री रोग विशेषज्ञ बिना जानकारी के महिलाओं के लिए कितना घातक हो सकती है यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है, तथा ऐसे लोगों को उनके मकान मालिकों द्वारा संरक्षण प्राप्त है एवं बढ़ावा दिया जाता है। सबसे बड़ी बात तो यह की ऐसे लोग अपने चिकित्सा का संचालन जौनपुर शहर के बीचों बीच खोल कर रखे हैं जो की क्षेत्राधिकारी आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग से लगभग एक किलोमीटर, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय एवं जिलाधिकारी कार्यालय से लगभग दो किलोमीटर के अंतराल पर है, जोकि बिना किसी के संरक्षण के बिना मुंकिन नही है। उन डॉक्टरों का सीधा कहना है की हम ही नही ऐसे कई डॉक्टर हैं जो CMO तथा अन्य अधिकारियों को पैसा पहुंचते हैं, एवं बिना उनकी अनुमति से ही क्लिनिक खोला गया है।
जिसके संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर तथा क्षेत्राधिकारी जौनपुर को अवगत करा दिया गया है, जिसके बाद उम्मीद है की अधिकारियों द्वारा उन लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही जरूर की जायेगी।
सूत्र बताते हैं कि जौनपुर में ऐसे जो डॉक्टर बने बैठे हैं, उनके नाम निम्न प्रकार
है -
डा0 बी० के० बंगली (पुरुष गुप्त रोग विशेषज्ञ)
डा0 अनुश्री बंगाली पत्नी डा0 बी० के० बंगाली (स्त्री रोग विशेषज्ञ)
डा0 एल० कुमार (पुरुष गुप्त रोग विशेषज्ञ)

























































Leave a comment