अवैध कट्टा, कारतूस व चोरी की 05 मोबाइल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़ : दिनांक 16.02.2022 को उ0नि0 अंजनी सिंह मय हमराह द्वारा सोफीपुर चौराह पर चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि दो लड़के टीकापुर बाजार में मौजूद हैं जिनके पास अवैध असलहा हैं तथा कुछ मोबाइले भी लिए हुए है जिसे बेचने के लिए प्रयासरत है कुछ ही देर में फरिहाँ की तरफ जाने वाले है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँचकर दोनो व्यक्तियों को अण्डर पास के नीचे ही घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये दोनो व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमशः 1. शिवप्रशाद राम s/o मनीराम 2. सुगम राम s/o रामबृक्ष निवासीगण-चकरोवा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ बताया जिनके पास से एक अदद कट्टा 0.32 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस, 02 अदद मोबाइल फोन चोरी का बरामद हुआ। तत्पश्चात् सुगम राम के पास से 03 मोबाइल फोन बरामद चोरी का बरामद किया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 24/22 धारा 411/414 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पर पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग –
1-मु0अ0सं0 24/22 धारा 411/414 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तहबरपुर,आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1. शिवप्रशाद राम पुत्र मनीराम, 2. सुगम राम पुत्र रामबृक्ष निवासीगण चकरोवा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।
7. गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1.उ0नि0 अंजनी सिंह का0 अखिलेश कुमार यादव का0 रजनीश कुमार का0 अमित कुमार थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़




























































Leave a comment