राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस एवं एकदिवसीय शिविर संपन्न
देवरिया।स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास पीजी कॉलेज आश्रम बराज में आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं प्राचार्य द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर आयोजित संगोष्ठी राष्ट्रीय सेवा योजना युवा शक्ति एवं राष्ट्र निर्माण में भूमिका विषय पर डॉ वेद प्रकाश सिंह ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक संस्था मात्र नहीं है बल्कि यह युवाओं के शक्ति चरित्र एवं अनुशासन समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका के लिए विख्यात है राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाता है वर्तमान में महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दो इकाई संचालित है कार्यक्रम के विशिष्ट मुख्य अतिथि प्रोफेसर संबंध तिवारी ने स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा में आगे की अपील की और राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों जैसे मतदाता जागरूकता, सड़क सुरक्षा ,एड्स जागरूकता एवं वृक्षारोपण आदि कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस और स्वयंसेवकों को बधाई दी कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ वेद प्रकाश सिंह द्वारा किया गया इस अवसर पर स्वयं शिव कौन है महाविद्यालय महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने हेतु स्वच्छता अभियान भी चलाया।
























































Leave a comment