Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल द्वारा पेंशन योजनाओं से लाभान्वित पत्रों को दिया गया स्वीकृति प्रमाण पत्र

देवरिया।तहसील बरहज, जनपद देवरिया में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सोशल सेक्टर के विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी एवं पेंशन योजनाओं से संबंधित शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल सम्मिलित हुई।
शिविर में समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी पात्र लाभार्थियों को प्रदान की गई। साथ ही योजनाओं से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं एवं सुविधाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल  द्वारा पेंशन योजनाओं से लाभान्वित पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
शिविर के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, छात्रवृत्ति योजनाओं, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, शादी अनुदान योजना सहित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई गई।
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। हमारा निरंतर प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी अथवा जागरूकता के अभाव में शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh