दो वर्गो में खूब चले लाठी-डंडे हुए खूनी संघर्ष के मामले में 16 पर केस दर्ज दो आरोपित गिरफ्तार
खुटहन जौनपुर. 16 फरवरी : खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला बाजार में मंगलवार को दो वर्गो के बीच खूब चले लाठी-डंडे और हुए खूनी संघर्ष के मामले में दोनों पक्षों से नौ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें चार की हालत गंभीर देख उन्हें बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया था। मामले में पुलिस ने जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में दोनों पक्षों से 16 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितो को गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया।
गाँव निवासी राम मिलन मौर्या का गांव के ही अल्पसंख्यक बिरादरी के शकील से विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों से दर्जनो लोग लाठी डंडा लेकर आमने सामने हो गए। जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष के मनोज मौर्या, कंचन, प्रमोद, विनोद और संजय तथा दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हो गये थे। दोनों पक्षो से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस 16 लोगों पर जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित राम मिलन मौर्या और इनके भाई रामसूरत को गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया।




























































Leave a comment