Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा ज्योति निकेतन स्कूल का स्थलीय निरीक्षण

आजमगढ़ 16 फरवरी-- जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने आज ज्योति निकेतन स्कूल में आगामी 23 फरवरी 2022 से 02 मार्च 2022 तक चलने वाले द्वितीय परीक्षण कार्यक्रम कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि वाहनों के आने जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। उन्होने कहा कि पोलिंग पार्टीयों को कमरे में बैठने हेतु सीटिंग प्लान बनाया जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूल के लॉन में आवश्यकतानुसार दो पार्ट में टेण्ट लगाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि विधान सभावार कर्मचारियों को वोट देने के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की जाय। उन्होने कहा कि सीटिंग प्लान बनाकर गु्रप में शेयर करें तथा कमरों के बाहर चस्पा किया जाय।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 20 फरवरी तक समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाय। उन्होने कहा कि 20 फरवरी को ड्राई रन कराया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुकला, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, परियोजना निदेशक, एक्सीयन पीडब्ल्यूडी, एक्सीयन विद्युत, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 गगनदीप सिंह, स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर ईवीएम/वीवी पैट इं0 कुलभूषण सिंह उपस्थित रहे।

-----जि0सू0का0-आजमगढ़-16.02.2022-------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh