Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ग्रामीणों व सपा कार्यकर्ताओं ने सगड़ी सपा प्रत्याशी का फूंका पुतला, जताया आक्रोश

आजमगढ़ जनपद के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के हाईकमान द्वारा डॉक्टर एचएन सिंह पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है । जिसके बाद ग्रामीणों व सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा और बीते दिनों कई जगह सपा प्रत्याशी डॉक्टर एचएन सिंह पटेल का ग्रामीणों द्वारा पुतला दहन किया गया और सपा प्रत्याशी को बदलने के लिए समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मांग की गई । फिर मामला कुछ ठंडा रहा परंतु ग्रामीणों का आक्रोश एक बार फिर देखने को मिला सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के भोपतपुर कल्याणपुर घाट पर बुधवार शाम को ग्रामीणों ने सगड़ी सपा प्रत्याशी डॉक्टर एचएन सिंह पटेल का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी करते हुए समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से सपा सगड़ी प्रत्याशी को बदलने का मांग किया । ग्रामीणों ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा क्षेत्र के सक्रिय नेताओं को टिकट ना देकर बाहरी को टिकट दिया गया है जिससे हम लोग काफी नाराज हैं सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से सगड़ी क्षेत्र के सक्रिय सपा नेता जयराम सिंह पटेल को टिकट देना चाहिए था परंतु समाजवादी पार्टी ने बाहरी प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है जिससे लोगों में काफी नाराजगी है और समाजवादी पार्टी को सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से नुकसान उठाना पड़ेगा । वही ग्रामीणों ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी द्वारा प्रत्याशी नहीं बदला गया तो हम लोग सगड़ी के सक्रिय नेता जयराम सिंह पटेल को सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से विजयी बनाएंगे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh