Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कोपागंज के लोगों ने राशन वितरण में धाधली पर प्रदर्शन

मऊ-कोपागंज- ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर में कोटेदार द्वारा खाद्यान्न नियम के अनुरूप नहीं दिए जाने और केवल महीने में दो ही दिन खाद्यान्न वितरित करने से खिन्न ग्रामीणों ने बुधवार को कोटेदार के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का कहना था कि यदि इस समस्या पर आपूर्ति विभाग द्वारा अविलम्ब ध्यान नहीं दिया गया तो सभी उपभोक्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
कोपागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत भगवानपुर में राशन कार्ड की पात्रता सूची में सैकड़ों ग्रामीण पुरुष व महिला उपभोक्ताओं का नाम होने के बाद भी कोटेदार द्वारा खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है की कोटेदार द्वारा नियम के अनुसार दस दस किलो कम राशन वितरित किया जा रहा है और तो और महीने में केवल दो ही दिन राशन वितरित किया जा रहा है। जिससे कई ग्रामीण अक्सर राशन लेने से वंचित हो जा रहे है। इन सभी बातो से खिन्न ग्रामीणों ने कोटेदार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किये। सभी का कहना था कि आपूर्ति विभाग ध्यान देकर संबंधित कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गयी तो ग्रामीण सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में विश्वनाथ चौहान ,राम लखन चौहान ,रामधनी चौहान ,सुरेंद्र यादव ,अशोक विश्वकर्मा पप्पू मौर्या फुरकान ,विक्कु चौहान ,हरिनाथ चौहान ,विजेंद्र शर्मा आदि दर्जनों पुरुष व महिलाएं शामिल रहीं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh