Latest News / ताज़ातरीन खबरें
नोनहरा में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के सुसुंडी गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमे बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी।
एसओ नोनहरा ने बताया कि बाइक पर सवार तीन युवक गाजीपुर की तरफ जा रहे थे तभी सुसुंडी चट्टी के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। इस दुर्घटना में तीनों युवकों की मौत हो गयी। घटना की खबर लगते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने लगी। पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
























































Leave a comment