Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ में इन नेताओं ने आज किया पर्चा दाखिल.....

आजमगढ़ 14 फरवरी-- विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए जनपद आजमगढ़ में दिनांक 10 फरवरी 2022 से नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ है।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत त्रिपाठी ने बताया कि नामांकन के आज दिनांक 14 फरवरी को 343-अतरौलिया के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से रमेश चन्द्र ने 02 सेट, सर्वोदय भारत पार्टी से जयप्रकाश मिश्र ने 02 सेट, श्रीमती राम देवी ने 02 सेट निर्दलीय, यदुनाथ यादव ने 01 सेट निर्दलीय, राष्ट्रवादी विकास पार्टी से श्रीमती ज्ञानमती मौर्या ने 01 सेट, 344-गोपालपुर के लिए मित्रसेन यादव ने 01 सेट निर्दलीय, एआईएमआईएम से अब्दुल्ला ने 01 सेट, असंख्य समाज पार्टी से निरूद्ध राम पासी ने 01 सेट, बसपा से रमेश चन्द्र यादव ने 02 सेट, आम आदमी पार्टी से सुनील कुमार यादव ने 01 सेट, बहुजन मुक्ति पार्टी से मनोज कुमार ने 01 सेट, मौलिक अधिकार पार्टी से रविन्द्र नाथ शर्मा ने 01 सेट, कांग्रेस से मुन्नु मोर्य ने 02 सेट, विकासशील इंसान पार्टी से श्रीकान्त यादव ने 01 सेट, अरूण राजभर ने 02 सेट निर्दलीय, राष्ट्रवादी विकास पार्टी से चन्द्रभान ने 02 सेट, 345-सगड़ी के लिए आम जनता इण्डिया से विरेन्द्र यादव ने 01 सेट, समाजवादी पार्टी से अभय नरायन ने 02 सेट, समाजवादी पार्टी से जयराम सिंह ने 02 सेट, समाजवादी पार्टी से भूपेन्द्र कुमार ने 03 सेट, बंदना सिंह ने 02 सेट निर्दलीय, आल इण्डिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलेमीन से नेसार ने 01 सेट, एआईएमआईएम से अर्जुन कुमार ने 01 सेट, राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी से इशराक शब्बीर ने 01 सेट, 346-मुबारकपुर के लिए भारतीय सबका दल से मोहम्मद शमीम ने 02 सेट, भारतीय जनता पार्टी से अरविन्द कुमार जायसवाल ने 03 सेट, इंडियन कांग्रेस से परवनी बानो ने 03 सेट, शाह आलम ने 02 सेट निर्दलीय, कन्हैया कुमार ने 02 सेट निर्दलीय, राष्ट्रवादी विकास पार्टी से मनोज कुमार अस्थाना ने 03 सेट, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से सोनू कुमार ने 02 सेट, लालबिहारी मृतक ने 01 सेट निर्दलीय, 347-आजमगढ़ के लिए बहुजन समाज पार्टी से सुशील कुमार सिंह ने 03 सेट, इण्डियन नेशनल लीग से परवेस आलम ने 01 सेट, शिव सेना से निखिल मिश्रा ने 01 सेट, बहुजन मुक्ति पार्टी से एहसान अहमद ने 02 सेट, राष्ट्रवादी विकास पार्टी से बृजेश कुमार यादव ने 02 सेट, भारतीय जन कल्याण पार्टी से रामविलास साहू ने 01 सेट, 348-निजामाबाद के लिए बहुजन समाज पार्टी से पीयूष कुमार सिंह ने 02 सेट, सुमन यादव ने 02 सेट निर्दलीय, एमआईएमआईएम से अब्दुर्रहमान ने 01 सेट, पूरनमासी राम प्रजापति ने 02 सेट निर्दलीय, राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी से शाह कमर ने 02 सेट, सीपीआई से जितेन्द्र हरि पाण्डेय ने 01 सेट, शशिकान्त पाण्डेय ने 01 सेट निर्दलीय, 349-फूलपुर पवई के लिए जन अधिकार पार्टी से दिवाकर मौर्य ने 02 सेट, जितेन्द्र कुमार ने 01 सेट निर्दलीय, आजाद समाज पार्टी से अमित कुमार ने 01 सेट, 350-दीदारगंज के लिए रामसेवक ने 01 सेट निर्दलीय, 351-लालगंज के लिए जन अधिकार पार्टी से रिपुसूदन ने 01 सेट, समाजवादी पार्टी से बेचई ने 01 सेट, आजाद समाज पार्टी से राजनाथ जैसवार ने 01 सेट, 352-मेंहनगर के लिए समाजवादी पार्टी से बृजलाल सोनकर ने 02 सेट, समाजवादी पार्टी से विद्या चौधरी ने 03 सेट, समाजवादी पार्टी से प्रकाश प्रसाद ने 02 सेट, समाजवादी पार्टी से रामजग ने 02 सेट नाम निर्देशन पत्र खरीदा।
इस प्रकार 343-अतरौलिया के लिए 05 प्रत्याशियों ने 08 सेट, 344-गोपालपुर के लिए 11 प्रत्याशियों ने 15 सेट, 345-सगड़ी के लिए 08 प्रत्याशियों ने 13 सेट, 346-मुबारकपुर के लिए 08 प्रत्याशियों ने 18 सेट, 347-आजमगढ़ के लिए 06 प्रत्याशियों ने 10 सेट, 348-निजामाबाद के लिए 07 प्रत्याशियों ने 11 सेट, 349-फूलपुर पवई के लिए 03 प्रत्याशियों ने 04 सेट, 350-दीदारगंज के लिए 01 प्रत्याशी ने 01 सेट, 351-लालगंज के लिए 03 प्रत्याशियों ने 03 सेट एवं 352-मेंहनगर के लिए 04 प्रत्याशियों ने 09 सेट के साथ समस्त विधान सभाओं के लिए कुल 56 प्रत्याशियों के द्वारा 92 नाम निर्देशन पत्र खरीदे गये।
इसी क्रम में वि0स0 क्षेत्र अतरौलिया के लिए निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) से प्रशान्त कुमार सिंह पुत्र शोभनाथ सिंह, समाजवादी पार्टी से डॉ0 संग्राम पुत्र बलराम, वि0स0 क्षेत्र गोपालपुर के लिए भाजपा से सत्येन्द्र राय, समाजवादी पार्टी से नफीस अहमद, वि0स0 क्षेत्र सगड़ी के लिए भारतीय जनता पार्टी से वन्दना सिंह पत्नी सर्वेश सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी से अभिमन्यु पुत्र बाबूलाल, वि0स0 क्षेत्र मुबारकपुर के लिए समाजवादी पार्टी से अखिलेश पुत्र रमाकान्त, बहुजन समाज पार्टी से अब्दुस्सलाम पुत्र इनामुल हम, वि0स0 क्षेत्र आजमगढ़ के लिए भारतीय जनता पार्टी से अखिलेश कुमार मिश्रा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, राजीव कुमार सिंह पुत्र प्रधुमन नारायन सिंह निर्दलीय, समाजवादी पार्टी से दुर्गा प्रसाद यादव पुत्र रामध्यान यादव, वि0स0 क्षेत्र निजामाबाद के लिए भारतीय जनता पार्टी से मनोज कुमार यादव, बहुजन क्रान्ति पार्टी मार्क्सवाद अम्बेडकरवाद से मो0 अरसद आजमी पुत्र जकरिया, सीपीआई से जितेन्द्र हरि पाण्डेय पुत्र हरिमन्दिर पाण्डेय, बसपा से पीयूष कुमार सिंह पुत्र भरतलाल, समाजवादी पार्टी से आजमबदी पुत्र बदीउज्जमा, इण्डियन नेशनल कांग्रेस से अनिल कुमार यादव पुत्र कर्मदेव, वि0स0 क्षेत्र फूलपुर पवई के लिए संजय पुत्र सूर्यराज निर्दलीय, बसपा से शकील अहमद पुत्र नूरमोहम्मद, वि0स0 क्षेत्र दीदारगंज के लिए पिपुल्स पार्टी आफ इण्डिया से महेन्द्र प्रसाद बिन्द, भाजपा से कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, सपा से कमलकान्त, बसपा से भूपेन्द्र, वि0स0 क्षेत्र लालगंज के लिए भाजपा से नीलम सोनकर पत्नी राजेन्द्र, सपा से बेचई सरोज पुत्र तेजू, बसपा से आजाद अरिमर्दन, रामचन्दर निर्दलीय, वि0स0 क्षेत्र मेंहनगर के लिए भारतीय जनता पार्टी से मन्जू सरोज पत्नी विजय कुमार सरोज, कुल 28 उम्मीदवारों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया।

-----जि0सू0का0-आजमगढ़-14.02.2022-------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh