Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गुमटी का ताला तोड़कर कर तीन सिलेंडर व तीन हजार नगद उठा ले गए चोर

मऊ : दोहरीघाटथाना क्षेत्र के गोठा पावर हाउस गेट पर स्थित चाय पकौड़े की गुमटी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने तीन गैस सिलेंडर सहित तीन हजार नगद उठा ले गए।पीड़ित ने दोहरीघाट थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरी देकर पकड़ने की गुहार लगाई है।प्राप्त सूचना के अनुसार गोठा पावर हाउस गेट पर अविनाश पाल पुत्र सुरेश पाल की चाय पकौड़े की गुमटी से जीवन यापन करते है।रविवार की रात्रि दुकान बंद कर वह घर चले गए।सोमवार की सुबह जब दुकान खोलेने पहुचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है।यह देख अविनाश के होश उड़ गए और बेसुध होकर जमीन पर गिर गए।आस पास के लोगो द्वारा उन्हें खड़ा किया गया।इसके बाद दुकान के अंदर देखा गया तो दुकान में रखा तीन गैस सिलेंडर गायब थे।वही काउन्टर में रखा तीन हजार नगद गायब था।पीड़ित ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दि।मौके पर पहुची पुलिस ने मौका मुआयना कर चलती बनी।वही घटना से आहत पीड़ित अविनाश पाल ने दोहरीघाट थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दे कर पकड़ने की गुहार लगाई।वही इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुमटी से चोरी की सूचना मिली है।चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh