औषधि विक्रेता जन कल्याण समिति का वार्षिकोत्सव, पुलवामा में शहीद जवानों को किया नमन
वलीदपुर मऊ : औषधि विक्रेता जन कल्याण समिति द्वारा 14 फरवरी दिन सोमवार को राजारामजी धर्मशाला मोहम्मदाबाद गोहना में संगठन का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया साथ ही साथ संगठन ने क्षेत्र के वरिष्ठ दवा विक्रेता व्यवसायियों का सम्मान करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया और कार्यक्रम के अंत में पुलवामा हमले में शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया
दूरदराज से आए दवा व्यवसायियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व्यापारियों का परिचय समारोह कार्यक्रम हुआ जिसमें सभी ने एक दूसरे का परिचय प्राप्त किया
संगठन को मजबूत बनाने के लिए संगठन के अध्यक्ष विष्णु कांत श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन रोज नहीं बनता है अध्यक्ष बदलते रहते हैं आते जाते रहते हैं इसलिए सभी दवा व्यवसायियों से अनुरोध है कदम से कदम मिलाकर चलते हुए संगठन को मजबूत बनाएं उन्होंने दवा व्यवसायियों की समस्याओं को सुना और उसकी संपूर्ण समाधान के लिए उच्च अधिकारियों से मिलकर समाधान करने की बात कही उन्होंने कहा कि मेरी जब तक सांस चलेगी तब तक संगठन के लिए एक सिपाही के तौर पर पर एक चौकीदार की तौर पर कार्य करता रहूंगा
कार्यक्रम को अखलाक अहमद निजामुद्दीन अंसारी जी इनामुल हक अरविंद गुप्ता जी अनिल मौर्या जी सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव जी तूफानी चौहान जी संजय राय जी रजनीश सिंह जी और डॉक्टर मोइन अख्तर जी ने संबोधित किया
मुख्य अतिथि डॉ अनुराग सिंह ने कहा कि इतने वरिष्ठ दवा व्यवसायियों के बीच में आकर मैं अपने आप को बहुत ही भाग्यशाली समझ रहा हूं मैं आप सभी का सम्मान करता हूं उन्होंनेवरिष्ठ दवा व्यवसायियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया
संचालन बड़े ही खूबसूरत ढंग से रामधनी यादव जी ने किया और अध्यक्षता विष्णु कांत श्रीवास्तव ने किया अतिथियों का सम्मान और आभार कमेटी के संरक्षक अरविंद कुमार गुप्ता महिपाल मद्धेशिया और भूपाल मद्धेशिया ने किया
इस बैठक में मुख्य रूप से हरिराम निषाद पिंटू गौण गुलशन चौहान हेमंत गुप्ता पंकज कुमार बेचू यादव आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे
























































Leave a comment