विकास भवन के सभागार में गम्भीर बीमारी से ग्रसित पीठासीन अधिकारियों का मेडिकल परीक्षण प्राप्त आवेदन पत्रों के अनुसार -------
आजमगढ़ 13 फरवरी-- मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में आज विकास भवन के सभागार में गम्भीर बीमारी से ग्रसित पीठासीन अधिकारियों का मेडिकल परीक्षण प्राप्त आवेदन पत्रों के अनुसार मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 71 आवेदन पत्र के सापेक्ष 35 लोगों को बुलाया गया था, जिसमें 30 लोग मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित हुए एवं 05 लोग अनुपस्थित रहे। कुल 08 लोग चुनाव ड्यूटी हेतु अनफिट पाये गये एवं 07 लोगों को सम्बन्धित विभाग को स्क्रिनिंग हेतु मेडिकल बोर्ड द्वारा संस्तुति प्रदान की गयी। 03 लोगों को पुनः आवेदन पत्र पूर्ण मेडिकल प्रमाण पत्र तथा विभाग द्वारा स्वीकृत चिकित्सा अवकाश के प्रमाण पत्र के साथ प्रस्तुत करने हेतु अवगत कराया गया। अवशेष लोगों को प्रत्येक सोमवार एवं शनिवार को सायं 04:00 बजे से 05:00 बजे तक विकास भवन के सभागार में मेडिकल परीक्षण हेतु सूचित किया जायेगा। निर्धारित तिथियों में मेडिकल परीक्षण हेतु जिसको दूरभाष से सूचित किया जायेगा, मात्र वही लोग समस्त प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होंगे ।
-------जि0सू0का0-आजमगढ़-13.02.2022-------
























































Leave a comment