Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पूनम सरोज का मतदाताओं व समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

मऊ : 13 फरवरी 2022 पूर्व में भाजपा ने मुहम्मदाबाद विधानसभा हेतु राम सोनकर पर विश्वास जताते हुए टिकट दिया था परंतु समूचे विधानसभा क्षेत्र में विकास एवं सुरक्षा के मुद्दों पर मतदान करने वाले मतदाताओं ने एक स्वर से विरोध प्रकट करना शुरू कर दिया तथा उन्होंने यह कहा कि लगातार भाजपा को मतदान किया जा रहा है परंतु विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ जगह जगह विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन को देखते हुए पार्टी मुख्यालय ने प्रत्याशी बदलने का निर्णय लिया और मुहम्मदाबाद गोहना (सुरक्षित) विधानसभा सीट से पूनम सरोज पर विश्वास जताते हुए प्रत्याशी घोषित कर दिया जिसे देख समूचे विधानसभा में विकास व सुरक्षा के मुद्दे पर मतदान करने वाले मतदाताओं तथा भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और फूल माला लेकर अपने प्रत्याशी के स्वागत में जा पहुंचे मोहम्मदाबाद गोहना शहीद
शहीद चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी पुनम सरोज का फ़ुल मालाओं से समर्थकों द्वारा किया स्वागत किया गया ।
मिशन 2022 को लेकर सभी पार्टिया पुरे दम खम के साथ चुनावी दंगल में नज़र आने लगी
मोहम्मदाबाद गोहना में बीते कुछ दिनों से समर्थकों के प्रदर्शन करने व विरोध प्रदर्शन से भाजपा ने श्री राम सोनकर का का टिकट काट कर चुनावी मैदान में पुनम सरोज को भाजपा ने टिकट देकर जताया भरोसा जिसके बाद विजय स्तम्भ चौक से होते हुए काफिला मोहम्मदाबाद गोहना शहीद चौराहे पर हज़ारों समर्थकों ने ढोल तासे एवं नगाड़े फ़ुल मालाएँ से भव्य स्वागत किया मौके पर काफी संख्या में लोगों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh