Latest News / ताज़ातरीन खबरें

छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति आवेदन पत्र की त्रुटियों के सुधार हेतु 21 फरवरी,2022 तक कर सकते है अपना आवेदन

मऊ : 13 फरवरी,2022 छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति आवेदन पत्र की त्रुटियों के सुधार हेतु 21 फरवरी,2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सस्पेक्ट डांटा छात्रों व शिक्षण संस्थानों की लॉगिन पर परीक्षण उपरांत एनआईसी मुख्यालय लखनऊ की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है। छात्र-छात्राएं अपने लॉगिंग से 21 फरवरी,2022 तक त्रुटियों को सुधार करते हुए पुनः ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिट कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों को ठीक करने के उपरांत समस्त वांछित संलग्नको सहित 24 फरवरी, 2022 तक संस्था पर जमा किया जाना है। यह जानकारी देते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मऊ ने जनपद के समस्त दशमोत्तर छात्र-छात्राओं व शिक्षण संस्थाओं को अवगत कराया है कि 21 फरवरी,2022 तक संदेहास्पद डाटा में सुधार करते हुए फाइनल सबमिट करा दिया जाए, ताकि शैक्षिक सत्र 2021-2022 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति अग्रसारण की कार्यवाही की जा सके.


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh