Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

मुहम्मदपुर , आज़मगढ़ ।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर मुजफ्फरपुर स्टेट बैंक के सामने ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई ।
बताया जाता है कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावां रायपुर निवासी सुशील उम्र 43 वर्ष पुत्र कांता रविवार को अपने घर से प्याज की रोपाई की बेहन लाने हेतु मोटरसाइकिल से बिंद्रा बाजार जा रहा था जैसे ही वह आजमगढ़ वाराणसी हाईवे पर मुजफ्फरपुर के पास पहुंचा वाराणसी की तरफ से आ रही ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया जिससे मोटरसाइकिल सवार सुशील के मौके पर ही मृत्यु हो गई वही मुजफ्फरपुर के प्रधान मोहम्मद सऊद ने मंगरावां रायपुर के ग्राम प्रधान राजेंद्र के माध्यम से परिजनों को जानकारी दी ।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh