Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जौनपुर/जलालपुर पाँच लाख की अवैध दवाईयों के साथ एक व्यक्ति गिरप्तार , मेडिकल एजेंसी हुई सीज

जौनपुर/जलालपुर पाँच लाख की अवैध दवाईयों के साथ एक व्यक्ति गिरप्तार , मेडिकल एजेंसी हुई सीज,जलालपुर क्षेत्र के थानागद्दी रोड पर स्थित कृष्णा मेडिकल एजेन्सी पर तथा फर्म मालिक के घर पर व उसके कार में औषधि निरीक्षक चंद्रेश द्विवेदी जौनपुर की सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक अमरेंद्र पांडे उपनिरीक्षक रामविलास मय हमराह संयुक्त टीम ने छापेमारी किया । छापेमारी में कृष्णा मेडिकल एजेंसी फर्म मालिक के घर से तथा उसकी कार से भारी मात्रा में अवैध ( नाट फार सेल) लेवल लगी हुई दवाइयां तथा बिना सैंपल वाली ट्रेडेबल व अन्य दवाइयां विक्रमार्थ/ वितरण हेतु पाई गई । जिसका अनुमानित लागत लगभग पाँच लाख रूपये है । पकड़े गए अभियुक्त फर्म मालिक अच्छे लाल बिंद पुत्र भागीरथी निवासी बीबनमऊ थाना जलालपुर के कृष्णा मेडिकल एजेंसी को सीजकर फर्म मालिक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक अमरेंद्र पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामविलास, औषधि निरीक्षक चंद्रेश दिवेदी जौनपुर व औषधि निरीक्षक संजय दत्त वाराणसी, कांस्टेबल संजय यादव व राकेश गौड़, महिला कांस्टेबल गीता प्रमुख रही ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh