- जिलाधिकारी आजमगढ़ ने आज कन्धरापुर थाना का औचक निरीक्षण
आजमगढ़ 12 फरवरी-- जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने आज कन्धरापुर थाना का औचक निरीक्षण किया l जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष से थाना क्षेत्र के अन्दर बने बूथो/रूट चार्ट के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त किया l उन्होने थानाध्यक्ष से आचार संहिता लगने के बाद ज़ब्त किए गए अवैध शराब, असलहे, रुपये के बारे मे जानकारी प्राप्त की l
जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि थाना परिसर मे एक बड़ा सा बूथ से संबंधित नक्शा बनाकर लगाया जाए, जिसमे आरओ/सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सभी एसडीएम, सीओ का मोबाइल नंबर दर्ज हो, जिससे किसी भी बूथ पर मतदान के दौरान ईवीएम खराब होने पर तत्काल सम्पर्क किया जा सके।
जिलाधिकारी ने इसके पश्चात थाना कैम्पस, थानाध्यक्ष आवास तथा मेस का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए l
निरीक्षण के दौरान ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सगड़ी श्री गौरव कुमार, एसडीएम सदर जल राजन चौधरी तथा सीओ उपस्थित थे।
-------जि0सू0का0-आजमगढ़-12.02.2022-------
























































Leave a comment