खेल खेल में हुआ मारपीट, एक गंभीर हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए किया रेफर
सिद्धीकपुर जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के काफरपुर गांव में दो बच्चे कंचा खेलने के दौरान आपस में भिड़ गए जिसमें एक 17 वर्षीय बालक के सर में चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गया, परिजनों ने इलाज के लिए जब जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया,
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के काफरपुर गांव के निवासी मिलन बिंद का 17 वर्षीय पुत्र रविंद्र और संतलाल का 16 वर्षीय पुत्र पंकज मिलकर कंचा खेल रहे थे, तभी खेल खेल में दोनों बच्चे आपस में भिड़ गए और हाथापाई करने लगे इसी बीच 17 वर्षीय रविंदर के सर में चोट लग गई और वह वहीं पर गीर पडा और बेहोश हो गया जैसे इसकी जानकारी परिजनों में हुई तो मानो दुख का पहाड़ टूट गया आनन-फानन में परिजनों ने बच्चे को उठाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है, जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
























































Leave a comment