Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भूपेंद्र सिंह मुन्ना ने किया खबर का खंडन :- पूर्व विधायक आदिल शेख दीदारगंज से एक बार फिर चुनाव मैदान में बना सस्पेंस...

बड़ी ख़बर :मीडिया में कुछ यही खबर चला " उत्‍तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 में आजमगढ़ जनपद की विधानसभा दीदारगंज और निजामाबाद विधान सभा सीट हाट सीट है। दीदारगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आदिल शेख अपना टिकट मान रहे थे, सपा से टिकट कट जाने पर आदिल शेख को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपना प्रत्याशी बनाया नामांकन के अंतिम दौर में अपनाप्रत्‍याशी बदल दिया, जाे कि चर्चा का विषय है, वही भाजपा छोड़ बसपा में शामिल हुए डॉक्टर पीयूष यादव को बसपा ने निजामाबाद से प्रत्याशी घोषित किया है दोनों विधानसभाओं में बसपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है, ऐसे में चुनाव काफी रोचक होने की पूरी उम्मीद है, बता दें कि पूर्व प्रमुख मुन्ना सिंह को बसपा ने दीदारगंज से अपना प्रत्याशी घोषित किया था, चुनावी महासमर में इस बार सभी पार्टियां सोच-समझकर प्रत्याशियों को मैदान में उतार रही हैं। जातीय समीकरण का आकलन करने के बाद उतारे जा रहे प्रत्याशियों के बीच बहुजन समाज पार्टी ने दीदारगंज विधान सभा से अचानक अपना प्रत्याशी बदल दिया। क्षेत्र में चुनाव की तैयारी कर रहे भूपेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को पार्टी ने सोमवार की देर रात प्रत्याशी बदलकर आदिल शेख को घोषित कर दिया था। पार्टी की इस उठा-पटक को लेकर तरह-तरह की कयासबाजी भी जारी है।" जीजीएस न्यूज24 को यह खबर मीडिया सूत्र से प्राप्त हुई हालांकि भूपेंद्र सिंह मुन्ना ने इस ख़बर का खंडन किया है उन्होंने कहा कि यह खबर गलत है और केवल भ्रामकता फैलाने के लिएतथा विपक्षियों की सोची समझी चाल है जनता को ऐसे खबरों से मुन्ना सिंह ने सावधान किया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh