Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विधानसभा चुनाव को लेकर जौनपुर में सियासी घमासान तेज

जौनपुर: नामांकन के दूसरे दिन बड़े सियासी धुरंधरों ने नामांकन पत्र लिया। मल्हनी विधानसभा से जेडीयू के धनंजय सिंह ने एक सेट में पर्चा लिया। वहीं सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी फैसल हसन तबरेज के साथ साथ पूर्व विधायक नदीम जावेद ने भी पर्चा लिया है।
        जौनपुर की सदर विधानसभा सीट चर्चा का केंद्र बनी हुई। कांग्रेस ने यहां से फैसल हसन तबरेज को उम्मीदवार बनाया है। लेकिन सदर विधानसभा सीट से फैसल के साथ साथ नदीम जावेद ने भी नामंकन पत्र लिया है। नदीम जावेद के पर्चा लेने के बाद सियासी गलियारे में चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। नदीम जावेद 2012 में जौनपुर सदर से कांग्रेस पार्टी के विधायक रह चुके हैं। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन से 2017 में भी चुनाव लड़ा था। 2017 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं बीजेपी के प्रत्याशी गिरीश चंद्र यादव ने भी नामंकन पत्र लिया है।
      मल्हनी विधानसभा से सपा के विधायक लकी यादव ने पर्चा लिया है। सपा ने मौजूदा विधायक पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। वहीं बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) से नामांकन पत्र लिया है। बड़े सियासी धुरंधरों के टिकट लेने के साथ जौनपुर में सियासी उठापटक तेज हो गयी है ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh