Latest News / ताज़ातरीन खबरें
फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन कर 275 मरीजों का किया उपचार
निज़ामाबाद आज़मगढ़ : स्थानीय तहसील अन्तर्ग संजरपुर बाजार के छाऊँ मोड़ पर स्थित अज़ीम नर्सिंग होम के तत्वावधान में आज एक फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया जिस में मशहूर सर्जन डॉक्टर अज़ीम,डॉक्टर सना नसीम, डॉ0 गौतम,डॉ0 नसीम आदि की देख रेख में छेत्र के दर्जनों गांवों से आए हुए करीब 280 पुरूष/महिलाओं का उपचार किया गया और निःशुल्क दवाएं दी गईं और कुछ लोगों की निःशुल्क खून जांच कर दवाएं दी गईं अज़ीम नर्सिंग होम द्वारा किये गए इस कार्य की पूरे छेत्र में सराहना की जा रही है
इस अवसर पर डॉ0 अज़ीम, डॉ0 नसीम, डॉ आर के गौतम,डॉ0 मिर्ज़ा मतहर,डॉ0 एम एस खान,मोहम्मद आसिफ,मिर्जा जमशेद,शारिक खान, मिर्ज़ा रहीम, हाफ़िज़ आकिब सहित छेत्र के गड़नान्य लोग उपस्थित रहे.
























































Leave a comment