Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बाइक के शो रूम में हुई मारपीट, पुलिस ने आरोपी की लाइसेंसी पिस्टल की जब्त

जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के जेसिज चौराहे पर स्थित एक बाइक के शो रूम के कर्मचारी को एक व्यक्ति ने जमकर पिटाई किया तथा अन्य कर्मचारियों को धमकाने के नियत से अपने कमर लगा रखी अपनी लाइसेंसी पिस्टल पर बार बार हाथ लगा रहा था। यह वीडियों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। उधर सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनो पक्षो को हिरासत में लेकर थाने ले गयी। पिटाई करने वाले युवक का पिस्टल जब्त करने के बाद पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ओलन्दगंज स्थित एक मोबाइल शो रूम के मालिक का बेटा बाइक को सर्विसिंग के लिए जेसिज चौराहे पर स्थित शारदा टीवीएस शो रूम पर गया था। वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने जाब कार्ड का 41 रूपये जमा करने को कहा तो इसी बात को लेकर दोनों पक्षों विवाद हो गया इसकी जानकारी बेटे ने अपने पिता को दिया तो पिता तत्काल मौके पर पहुंचकर विवाद को सुलझाने के बजाय एक कर्मचारी की पिटाई शुरू कर दिया। अन्य कर्मचारियों ने विरोध किया तो उसने कमर में लगा रखी अपनी लाइसेंसी पिस्टल पर बार बार हाथ रख रहा था। यह वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस मामले पर थानाध्यक्ष लाइनबाजार ने दोनो पक्षो को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है तथा आरोपी की लाइसेंसी पिस्टल को जब्त कर लिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh