Latest News / ताज़ातरीन खबरें
मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराये जाने हेतु विभिन्न कार्यों को सम्पादित कराये जाने के लिए -----
आजमगढ़ 11 फरवरी-- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराये जाने हेतु विभिन्न कार्यों को सम्पादित कराये जाने के लिए तहसील स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है तथा मतदान के पश्चात प्राप्त डाक मतपत्रों को प्रतिदिन कोषागार के डबल लॉक में जमा कराये जाने हेतु एआरओ पोस्टल बैलेट को अधिकृत किया गया है। उन्होने बताया कि त्रुटिवश मतगणना हेतु मतपत्रों को निकाले जाने के लिए डबल लॉक को खोले जाने हेतु दिनांक 09 मार्च 2022 अंकित हो गयी है, जिसे एतद्द्वारा संशोधित करते हुए मतगणना की तिथि दिनांक 10 मार्च 2022 किया जाता है।
-----जि0सू0का0-आजमगढ़-11.02.2022-------
























































Leave a comment