Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घर मे घुसकर चोरी करने वाले चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ के थाना- तरवां घर में घुसकर चोरी करने वाले अपचारी सहित 04 गिरफ्तार, 01 तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस व चोरी की मोबाईल बरामद,दिनांक 09/10.02.2022 की रात्रि 1.30 बजे ग्राम नौरसिया में निर्मला देवी पत्नी राजेन्द्र प्रसाद गोड़ के घर में एक अपचारी व 03 व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा चोरी करने की नियत से घर में घुसकर असलहा दिखाकर सोने की एक चेन व अँगूठी व नगद 5000 रूपया व एक मोबाईल चुराकर भाग गया जिसके सम्बन्ध में थानास्थानीय पर मु0अ0सं0 28/2022 धारा 323/504/506/452/379 भा0द0वि बनाम 01 अपचारी व 03 अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
  दिनांक- 11.02.2022 को थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ब उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 01 नफर अपचारी व प्रकाश में आये अभियुक्त 1.कमरु पुत्र मैनुद्दीन ग्राम मालिन थाना पौवा खली जिला किशन गंज राज्य बिहार 2. अविनाश सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह ग्राम गोईठहा थाना पहड़िया सारनाथ जिला वाराणसी 3. अजय कुमार पुत्र हीरालाल ग्राम कोडापुर थाना फूलपुर जिला इलाहाबाद को आज दिनांक 11.02.2022 को समय करीब 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया   जिसमें अभियुक्त कमरू उपरोक्त के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद मोबाइल नोकिया गुलाबी रंग का बरामद हुआ जिसके आधार पर मु0अ0सं0 0029/2022 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तरवां आजमगढ़ बनाम कमरु पुत्र मैनुद्दीन ग्राम मालिन थाना पौवा खली जिला किशन गंज राज्य बिहार पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh