Latest News / ताज़ातरीन खबरें

18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण के प्रथम डोज में शतप्रतिशत का लक्ष्य हासिल : मऊ

मऊ,जनपद ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण के प्रथम डोज में शतप्रतिशत का लक्ष्य हासिल किया।आज दिनांक 11 फरवरी,2022 को जनपद के 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का कोविड़-19 के प्रथम डोज का वैक्सीनेशन शतप्रतिशत पूर्ण हो गया। वर्तमान में यह 100.22 प्रतिशत है। इस बात की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि शीघ्र ही हम द्वितीय डोज में भी शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लेंगे। वर्तमान में द्वितीय डोज का प्रतिशत 71.72 प्रतिशत है। हमारी टीमें सक्रिय रहकर लगातार इसमे कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष की तक कि आयु के लोगों का दिनांक 09 एवं 10 फरवरी,2022 को जनपद के प्रत्येक तहसील के अंतर्गत चयनित विद्यालयों में मेगा कैम्प का आयोजन कर टीकाकरण कराया गया। इसमें भी हम जल्द ही शतप्रतिशत का लक्ष्य हासिल कर लेंगे। वर्तमान में यह 77.13 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज़ में भी हम तेजी से कार्य कर रहे है वर्तमान में अबतक 78.67 प्रतिशत लोगो को बूस्टर डोज़ लगा दिए है। जिलाधिकारी ने बताया कि टीकाकरण को लेकर जिलाप्रशासन गंभीर है शीघ्र ही हम सभी वर्गों में शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लेंगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh