रोग प्रतिरोधक क्षमता के वर्धन तथा ओमिक्रोन व कोरोना से निपटने हेतु आयु रक्षा किट का मऊ के आलाधिकारियों व कर्मचारियों में वितरण
मऊ 11 फरवरी,2022 आयुष विभाग के तत्वावधान में आज जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय के समस्त कार्मिकों को रोग प्रतिरोधक क्षमता के वर्धन तथा ओमिक्रोन व कोरोना से निपटने हेतु आयु रक्षा किट का वितरण क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाक्टर जयराम यादव द्वारा किया गया जिसमें चिकित्साधिकारी डाक्टर अच्छेलाल व डाक्टर राजेश कुमार उपस्थित रहे।
डाक्टर जयराम यादव ने बताया कि आयु रक्षा किट में 4 औषधियाँ च्यवनप्राश, आयुष क्वाथ, अणु तैल व संशमनी वटी हैं जो कोरोना वायरस को शरीर में सक्रिय होने से रोकती है तथा अणु तैल नासा मार्ग में डालने से फेफड़े में पहुंचने से पहले ही उसको प्रभावहीन कर देता है। यह औषधियाँ शरीर के त्रिदोष के संतुलन को बनाये रखती है जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है इस प्रकार से क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाक्टर जयराम ने कहा कि यह आयुष विभाग द्वारा आयु रक्षा किट का वितरण जनहित में एक सराहनीय कदम है।
























































Leave a comment