Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नेहरू युवा केंद्र मऊ के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता ,मां शकुंतला देवी पीजी कॉलेज अमारी में एक दिवसीय कार्यक्रम

मऊ : नेहरू युवा केंद्र तत्वावधान में मतदाता जागरूकता
कार्यक्रम तथा युवा अभिमुखीकरण कार्यक्रम के तहत मां शकुंतला देवी पीजी कॉलेज अमारी में एक दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय की प्राचार्य सीमा राय ने अपने उद्वोधन में कहा कि पुरुषों के साथ साथ महिलाओं को भी स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण के लिए लोकतंत्र के पावन पर्व में मतदान रूपी आहुति के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेना होगा जिससे हमारा मऊ जनपद पूर्वांचल ही नहीं अपितु पूरी प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित कर ले । हम सभी लोग संकल्प लेते हैं कि सात मार्च को हमारे बूथों पर पहला मतदान मातृशक्ति का होगा और वोट प्रतिशत पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा होगा ।इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशिक्षक चंदन प्रजापति व नरेंद्र तिवारी ने युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए प्रेरित करने का कार्य किया कार्यक्रम में रानीपुर विकासखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अर्जुन प्रजापति व राधा तिवारी आदि ने सहयोग किया । इस अवसर पर प्रवक्ता शशि राय रेनू पांडेय हिना कौसर तथा बंदना किरन यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने उपस्थित युवा शक्ति को मतदाता की शपथ दिलाने का कार्य किया साथ ही घर घर संपर्क कर अभी से मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh