Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अमदही ग्रामीणों ने कोटेदार पर लगाया गंभीर कटौती का आरोप

आजमगढ़ ब्लाक जहानागंज के अमदही ग्राम सभा का मामला है जहां पर केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार शत-प्रतिशत खाद्यान्न गरीबों तक पहुंचाने में लगी है वही अमदही ग्राम सभा के कोटेदार ग्रामीणों का राशन की कटौती कर कालाबाजारी में लगे हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिसकी छ यूनिट रहती है उसको 25 किलो खाद्यान्न मिलता है मानक यह है कि प्रति यूनिट 5 किलो खाद्यान्न मिलना चाहिए लेकिन कोटेदार चार किलो ही दे रहे हैं। एक किलो प्रति यूनिट रासन डकारने में लगे हुवे हैं। खाद्यान्न सरकार द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार मिलना चाहिए लेकिन तमाम ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार हर कार्ड धारकों का कटौती कर अपनी जेब भरने में लगे हुवे हैं। और कोटेदार सरकार को बदनाम करते हुवे मंसूबों पर पानी फेरने का काम कर रहे है। जहां जिलाधिकारी आजमगढ़ ने जूम मीटिंग के द्वारा कोटेदारों को लगातार निर्देशित कर रहे हैं कि शत प्रतिशत सही वितरण किया जाए लेकिन जिलाधिकारी महोदय के आदेशों की धज्जियाँ उड़ाते हुवे कोटेदार गरीबों का रासन लूटने में लगे हुए हैं ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh