मेहनगर धान क्रय केंद्र को चला रहे हैं प्राइवेट मुनिब और कर रहे हैं मनमानी
आजमगढ़ मेहनगर धान क्रय केंद्र में अनियमितताओं का अंबार लगा हुआ है जिलाधिकारी के लाख प्रयास के बाद भी मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जब पत्रकारों ने मेहनगर धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया तो वहां पर मार्केटिंग इंस्पेक्टर गायत्री सिंह अनुपस्थित मिली वहां पर अपने एक प्राइवेट मुनीब को रखकर खरीदारी करवा रही हैं जो कि सरकार के नियम के विरुद्ध है। उनको कोई अधिकार नहीं प्राप्त है कि किसी प्राइवेट मुनिब को रख कर धान की खरीदारी करवा सके लेकिन सरकार के नियमो को ताख पर रख कर क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा मनमानी की जा रही है। और प्राइवेट मुनि द्वारा 41 किलो धान की तौल की जा रही है जबकि 40 किलो प्लस बोरो का वजन लिया जाना चाहिए बोरे का भजन 580 ग्राम होता है दोनों मिलाकर 40 किलो 580 ग्राम ही होना चाहिये लेकिन 41 किलो तौलने से इनकी साफ मनमानी प्रदर्शित हो रही है। ऐसा ही मामला धान क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति किशनपुर जहानागंज का है जहाँ पर सचिव द्वारा 41 किलो 500 ग्राम तौला जा रहा है जब कि 40 किलो 580 ग्राम ही तौलना चाहिए लगभग 900 ग्राम प्रति बोरी अधिक काला बाजारी की जा रही है। किसनपुर सचिव लगभग 4500 कुंतल धान की खरीद किये हैं अगर एक बोरी में 900 ग्राम अधिक तौल हुई है तो 4500 कुंतल x 900 ग्राम बराबर 405 कुंतल की काला बाजारी देखने को मिल रही है। सचिव के सामने तीन बोरी का वजन देखा गया तो 41 किलो 500 ग्राम की तौल किये थे। तो 405 कुंतल धान अधिक जो तौला गया है उसके जिम्मेदार कौन है।
























































Leave a comment