चोरों का हौसला बुलंद कहीं से भैंस तो कहीं से बाइक किया गायब : सरायख्वाजा
●सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहो पर चोरों ने किया हाथ साफ
करंजाकला जौनपुर। हौसला बुलंद चोरों ने सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर के समीप कांशी राम आवास के एक निवासी की बाइक बुधवार रात चोर उठा ले गए , तथा सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना मोड़ के समीप एक घर में बधी भैंस को हौसला बुलंद चोरों ने गायब कर दिया।
जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर में बने कांशीराम आवास में निवास कर रहे जावेद रात परिवार के साथ खाना खाकर जब सोने के लिए गया तो इसी दौरान चोरों ने घर के पास खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया सुबह जावेद जब घर के बाहर निकला तो देखा गाड़ी गायब थी गाड़ी को लेकर जावेद ने कई लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई अता पता नहीं लगा, इतना ही नहीं सिद्धिकपुर के काशीराम आवास के निवासी सरफराज की गाड़ी में लगी बैटरी पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया सुबह उठकर जब सरफराज गाड़ी चालू करने गया तो देखा गाड़ी में बैटरी ही नहीं थी।
इसी घटनाक्रम में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना मोड़ के निवासी दिवाकर के घर पर बधी भैंस पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने बताया कि हम सब परिवार के साथ मिलकर देर शाम भोजन करने के बाद जब सोने के लिए गए तो इसी बीच कुछ अज्ञात लोग बल्ली से बनी बाउंड्री को पारकर घर के पास आ पहुंचे और गौशाला में बड़ी भैंस को खोलकर लेकर भाग गए सुबह जब हम सब ने गौशाला के पास जाकर देखा तो वहां पर बधी दो भैंस गायब थी। वही जब घटना के बारे में थाना प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने मामले की जानकारी से इंकार कर दिया कहा कि पीड़ित द्वारा तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
























































Leave a comment