Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चर्चा में है जौनपुर की 2 फीट की महिला पहुंची पर्चा खरीदने

●अनीता शर्मा बोलीं- हाइट छोटी है, मगर हौसला नहीं,

●बदलापुर विधानसभा से कर रहीं दावेदारी

जौनपुर में 2 फीट की महिला अनीता शर्मा ने नामांकन पर्चा लिया है। अनीता शर्मा बदलापुर विधानसभा से दावेदारी करने जा रही हैं। अनीता शर्मा की लंबाई 2 फीट है, लेकिन उनके हौसले आसमान छू रहे हैं। अनीता ने इससे पहले पंचायत चुनाव में पर्चा दाखिला किया था। किसी कारण वश उनका पर्चा निरस्त कर दिया गया था।

●हाई स्कूल तक पढ़ी हैं अनीता

वीडियो देखें https://youtu.be/HJ2P-fAHsFY

बदलापुर विधानसभा में बहरा गांव की निवासी अनीता शर्मा गुरुवार को कचहरी स्थित नामांकन स्थल पर पहुंचीं। नामांकन स्थल पर पहुंचने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए कर्मचारी हैरत में पड़ गए। अनीता ने बताया, वो हाई स्कूल तक पढ़ी हुई हैं। पिछली बार उन्होंने पंचायत चुनाव में भी पर्चा भरा हुआ था। उन्होंने बताया, किसी कारण वश उनका पर्चा निरस्त हो गया था।

विकास का खाका लोगों तक पहुंचाउंगी

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया, बदलापुर विधानसभा में जनता तक वह विकास का खाका खींचने जा रही हैं। उन्होंने कहा, बदलापुर विधानसभा में जहां पर सड़कें नहीं हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh