Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आचार्य संहिता के उलंघन पर सख्ती दिखाने के लिए 1950 हेल्पलाइन नंबर सहित निगरानी समिति की स्विफ्ट के अनुसार लगी ड्यूटी

आजमगढ़ 10 फरवरी-- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने आज विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के अंतर्गत पेड न्यूज़ एवं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित खबरों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर स्थापित मीडिया प्रमाणन एवं मानिटरिंग समिति (एमसीएमसी) का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी विजय शंकर को निर्देश दिया कि एमसीएमसी में स्थापित टीवी की लगातार शिफ्टवार ड्यूटी लगाकर निगरानी करायी जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित फॉर्मेट पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की खबरों को दर्ज कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सभी बड़े समाचार पत्रों की फाइल तैयार कर चुनाव एवं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की खबरों की कटिंग कर रखा जाए।
जिलाधिकारी ने इसके पश्चात निर्वाचन/मतदाताओं के लिए स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा हेल्पलाइन नंबर 1950 पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय पर करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पोस्टल बैलट भेजे जाने वाले रूम का निरीक्षण किया तथा अब तक कितने पोस्टल बैलट डिस्पैच हुए, उसकी जानकारी प्राप्त किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लेखा टीम, आब्जर्वर रूम तथा व्यय प्रेक्षक रूम का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ऑब्जर्वर रूम में फ्लेक्सी पर सभी आरओ के मोबाइल नंबर प्रिंट कराकर लगाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर, अभिहीत अधिकारी,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, डॉ0 दीनानाथ यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-10-02-2022-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh